Emotional Video: रिटायर हुआ बस ड्राइवर, जिगरी यार ने कंधे पर उठाकर मनाया जश्न

एक बस ड्राइवर के आखिरी दिन पर उनके दोस्त ने उन्हें अपने कंधे पर उठाकर उनके रिटायरमेंट का जश्न मनाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Emotional Video: दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस ड्राइवर के रिटायरमेंट पर उसके दोस्त उसे फेयरवेल देने पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस ड्राइवर को उनके एक दोस्त ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। जो बस ड्राइवर रिटायर हो रहे हैं, वे बुजुर्ग हो चुके हैं और सबसे बड़ी बात यह कि जिस दोस्त ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। वे भी उनके हमउम्र ही लग रहे हैं। दोस्त के रिटायरमेंट पर एक दोस्त की खुशी ऐसी कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने अपने दोस्त को कंधे पर टांगकर उन्हें खुशी-खुशी विदा किया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए और कमेंट कर कहने लगे कि इस मतलबी दुनिया में ऐसा एक अकेला दोस्त बहुतों पर भारी है।

Emotional Video Maharashtra bus driver gets shoulder ride from colleague on his farewell

कंधे पर उठाकर दोस्त को किया विदा (Instagram/@__ved_46__andmr_toxic_1600)

ये भी पढ़ें:

आखिरी दिन बना यादगार

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) महाराष्ट्र के एक बस डिपो का बताया जा रहा है। जहां एक राज्य परिवहन के बस ड्राइवर के रिटायरमेंट के मौके पर उनके दोस्तों ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विदाई दी। वीडियो में उनके साथियों को उनके आखिरी दिन के काम के बाद जश्न मनाते और उन्हें खुशी-खुशी घर विदा करते हुए देखा जा सकता है। आखिर में बस ड्राइवर ने सालों तक हाजरों यात्रियों को सुरक्षित उनके मंजल तक पहुंचाया था। ऐसे में इस तरह की विदाई तो बिल्कुल बनती है। वीडियो में बताया गया है कि डिपो में काम करने वाले लोग इस बस ड्राइवर को एक अच्छे इंसान के साथ-साथ उनकी अच्छी सी मुस्कान के लिए भी जानते थे।

End of Feed