Magarmach Ka Viral Video: कई बार मजे लेने के लिए इंसान जानवरों के साथ ना केवल मस्ती करते हैं, बल्कि उनके साथ खतरनाक खेल भी खेलते रहते हैं। लेकिन, कई बार इस खेल में परिणाम काफी चौंकाने वाला होता है। जिसे देखकर लोग दहल जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ (Magarmach Ka Viral Video) के साथ मजे लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा। इतना ही नहीं वीडियो (Crocodile Attack Video) देखने के बाद आप भी यहीं कहेंगे, ' शख्स की किस्मत गजब की है '।
मगरमच्छ के साथ पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)
मगरमच्छ से पंगा लेने में बड़े-बड़े जानवर घबराते हैं। पानी के अंदर तो 'समंदर के सिकंदर' का एकक्षत्र राज चलता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर मगरमच्छ किसी इंसान पर हमला करे तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स मगरमच्छ के ऊपर बैठा है। मगरमच्छ का मुंह खुला है। शख्स ने मुंह के आधे हिस्से को अपने चेहरे से दबा रखा है। उसके बाद शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालने लगता है। फिर जो होता है उसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो दिल थामकर देखें ये खतरनाक वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपका दिल भी जरूर दहल गया होगा। अब यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस नजारे को करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 17 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पंसद किए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ranthambore.vibes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कई लोग तो इस नजारे को देखकर कांप गए। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
