जानवरों में कुत्ता सबसे ज्यादा वफादार माना जाता है। इसलिए इंसान सबसे ज्यादा इसी को पालना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बूढ़ी औरत चढ़ाई वाले रास्ते बोरियों से भरा ठेला खींचती हुई दिखाई दे रही है। यह नजारा जब बूढ़ी औरत के पालतू कुत्ते ने देखा तो वह मदद को दौड़ पड़ा।
उसने अपने मुंह से बोरे को खींच-खींचकर नीचे उतारा। उसके बाद वह एक बोरे को अपने मुंह में दबाकर चलने लगा। इसी वीडियो में आगे एक और दृश्य देखने को मिलता है। जिसमें कुत्ते की मालकिन सामान से भरा एक बोरा अपने सिर पर ला रही होती है। जिसको देखने के बाद कुत्ता फिर से मदद को आगे दौड़ जाता है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'जब उसकी मालकिन एक भरी हुई ठेलागाड़ी को उठाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तो उसके कुत्ते ने उसे देख लिया और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ा' लिखा हुआ है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी डॉगी के और इसी तरह के कई वीडियो को शेयर किया है। वहीं पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है। जिसमें पहले ने लिखा: "कुत्ते सचमुच धरती पर एकमात्र ऐसे प्राणी हैं जो बिना शर्त प्यार और साझेदारी का मतलब समझते हैं। वे हमारे संघर्ष को सिर्फ देखते नहीं हैं, बल्कि उसे महसूस करते हैं और मदद करना चाहते हैं। सबसे पवित्र आत्मा तो यहीं है।"
दूसरे यूजर ने लिखा: "इस तरह की वफादारी बहुत कुछ कहती है। जानवर हमारी मेहनत और तनाव को हमारी सोच से कहीं ज्यादा समझते हैं। कुत्ता सिर्फ किसी काम में मदद नहीं कर रहा था। वह किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दे रहा था जिसकी उसे परवाह है। यह एक साधारण सा पल है, फिर भी सच्चा प्यार है।" वहीं पर तीसरे यूजर ने लिखा: "कुत्ते हमें संघर्ष करते हुए सिर्फ देखते नहीं हैं। वे इसे महसूस भी करते हैं। यही होता है बिना शर्त प्यार।" इस वायरल वीडियो तो अब तक 31 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
