Woman Polling Officer Isha Arora: देश के चुनावी त्योहार का आगाज हो गया है। इस कड़ी में कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान कराए गए। इसमें 21 राज्यों के 108 सीट शामिल थे, जहां मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने नेता को चुनने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे। इस दौरान सहारनपुर लोकसभी क्षेत्र से एक तस्वीर सामने आई हैं, जो काफी वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में आप एक सुंदर सी महिला को देख सकते हैं, ये महिला पोलिंग ऑफिसर हैं और इनका नाम ईशा अरोड़ा है।
बता दें, महिला पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा की ये तस्वीर सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र से आई है, जो आग की तरह इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। ईशा मतदान अधिकारी के तौर पर लगाई गई थी। इसी कड़ी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिसर ईशा अरोड़ा की भी ड्यूटी सहारनपुर क्षेत्र में ही लगाई गई है। ईशा के बारे में बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वह मैनेजर हैं। ऐसे में उनका ग्लैमर लुक काफी वायरल हो रहा है। इसके पहले लोकसभा चुनाव 2019 में रीना द्विवेदी की भी तस्वीर वायरल हुई थी, जिनके ग्लैमर लुक ने काफी सनसनी मचाई थी।
रीना द्विवेदी की तस्वीर भी हुई थीं काफी वायरल
लोकसभा चुनाव 20219 में पीली साड़ी में रीना द्विवेदी की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। उसके बाद उनकी ब्लैक ड्रेस में भी एक तस्वीर वायरल हुई थी। रीना द्विवेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और इस बार उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रीना सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव - 2024 में मतदान करने के लिए अपील करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रीना ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
