मजदूरों के लिए बच्ची का प्यारा सा सरप्राइज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

छोटी बच्ची ने ऊंची इमारत पर काम कर रहे मजदूरों को मिठाई और पानी देकर उनका दिन खास बना दिया। बच्ची की मासूमियत और इंसानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक छोटी बच्ची का ऐसा ही प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में बच्ची ने अपनी मासूमियत और छोटी सी मदद से उन मजदूरों का दिन खास बना दिया, जो एक ऊंची इमारत पर काम कर रहे थे।

little girl gives sweets water to workers viral video

छोटी बच्ची ने इमारत पर काम कर रहे मजदूरों को खिलाई मिठाई और पानी पिलाई। (Instagram/@timesnow_trending)

अपार्टमेंट की बिल्डिंग में काम कर रहे थे मजदूर

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर पेंटिंग का काम कर रहे हैं। वे काफी ऊंचाई पर लटके हुए अपने काम में व्यस्त हैं। नीचे मौजूद एक छोटी बच्ची की नजर जब उन मजदूरों पर पड़ती है, तो वह उनके लिए कुछ करने का सोचती है।

End of Feed