पूरे यूरोप को सीखना चाहिए भारतीयों से यह 5 चीजें, विदेशी महिला ने Video में जो कहा वह सुन दिल हो जाएगा गदगद

सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ने भारत के लोगों के जीवन की ऐसी 5 खूबियों के बारे में बताया। जिन्हें पूरे यूरोप के लोगों को जरूर सीखना चाहिए।

Viral Video: भारत पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। भारत की कला और संस्कृति को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। इसी कड़ी में भारत में कई सालों से रह रही एक लिथुआनियाई महिला ने भारत को लेकर अपने अनुभवों को एक वीडियो के जरिए साझा किया और बताया कि भारत के लोग कैसे इस दुनिया से बिल्कुल अलग हैं और पूरे यूरोप को उनसे इन 5 खास चीजों को सीखना चाहिए।

lithuanian woman Viral Video

महिला ने बताई भारतीयों की ये 5 खूबी (इंस्टाग्राम/@monika_kunjeswari)

भारतीयों की सबसे बड़ी खासियत

इस महिला का नाम मोनिका कुंजेश्वरी दासी है। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से @monika_kunjeswari से शेयर किया है। मोनिका ने सबसे पहले भारतीयों के 'अतिथि देवो भव:' की भावना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यूरोप के लोगों को भारत के लोगों से मेहमाननवाजी सीखना चाहिए। यहां हर एक घर में अपने यहां आए मेहमानों को देवता का दर्जा दिया जाता है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी के घर पर आता है तो लोग अपने घर आए मेहमान को खाना-पीना और पूरा सम्मान देते हैं।

End of Feed