VIDEO: शिकार के इंतजार में बैठा रहा तेंदुआ, पक्षियों की एक आवाज ने पलट दिया पूरा खेल

एक तेंदुआ इम्पला के झुंड पर घात लगाए बैठा था। तभी पक्षियों की चेतावनी भरी आवाज से इम्पला सतर्क हो गए और शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

जंगल की दुनिया में कब कौन शिकारी बन जाए और कब कोई जानवर खुद शिकार बनने से बच जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही रोमांचक नजारा दक्षिण अफ्रीका के साबी सैंड गेम रिजर्व में देखने को मिला। यहां एक मादा तेंदुआ इम्पला के झुंड पर नजर गड़ाए बैठी थी। तेंदुआ करीब 5 मिनट तक बेहद शांति से सही मौके का इंतजार करता रहा, लेकिन आखिर में कुछ पक्षियों की चेतावनी भरी आवाजों ने उसका पूरा प्लान बिगाड़ दिया।

leopard impala hunting plan foiled by birds viral video

तेंदुए का शिकार बनने से बाल-बाल बचे इम्पाला (X/@up_ka_l_adka)

तेंदुए ने बिछाया जाल

वायरल वीडियो (Viral Video) में जंगल का शांत माहौल दिखाई देता है। सामने इम्पला का झुंड बेफिक्र होकर घूम रहा है। उन्हें शायद इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आसपास कोई शिकारी उन्हें अपना निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ मादा तेंदुआ बेहद सावधानी से छिपकर बैठी नजर आती है। वह न तो तेजी से आगे बढ़ती है और न ही कोई ऐसी हरकत करती है, जिससे इम्पला को उसके होने का पता चल सके। तेंदुआ बस सही मौके का इंतजार करता रहता है।

End of Feed