Viral Video: उतराखंड के पर्वतीय इलाकों में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच का संघर्ष नया नहीं है, लेकिन रुद्रप्रयाग से आई एक हालिया घटना ने इंटरनेट पर हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फाटा बाजार स्थित 'द रुद्राक्ष रिसॉर्ट' के CCTV कैमरे में एक ऐसी खौफनाक (Shocking Video) वारदात कैद हुई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जब रिसॉर्ट के अंदर पर्यटक गहरी नींद में सो रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे एक खूंखार तेंदुआ चुपके से रिसॉर्ट के अहाते में दाखिल हुआ और जमकर तांडव मचाया।
तेंदुए का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @askbhupi)
बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट के बरामदे में एक कुत्ता बैठा हुआ था। जैसे ही तेंदुए की नजर कुत्ते पर पड़ी, उसने बिना एक सेकंड गंवाए सीधे उसकी गर्दन पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए का हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि कुत्ते को संभलने का एक मौका भी नहीं मिला। इसके बावजूद बेजुबान ने हार नहीं मानी और आखिरी सांस तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ता रहा। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महज़ 12 से 15 सेकंड के अंदर तेंदुए ने कुत्ते को पूरी तरह अपने काबू में ले लिया और उसे अपना शिकार बना लिया। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
इस पूरी घटना का फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस दुखद घटना पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने पहाड़ी इलाकों और रिसॉर्ट्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की सलाह दी है, तो कुछ का कहना है कि रात के समय बेजुबान जानवरों को खुले में बांधकर रखना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
