जंगल की दुनिया में कब कौन शिकारी बन जाए और कब कौन शिकार, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ बेहद ही बड़े न्याला बैल (Nyala Bull) को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
तेंदुए ने विशालकाय न्याला बैल को बनाया अपना शिकार (Instagram/@latestkruger)
जंगल का हैरान करने वाला VIDEO हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया पर छाया वीडियो @latestkruger वन्यजीवों और खासकर क्रूगर (Kruger) क्षेत्र के रोमांचक नजारों को शेयर करने के लिए जाना जाता है। इसके पोस्ट किए गए कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तेंदुए की ताकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तेंदुए ने विशाल न्याला बैल को बनाया अपना शिकार
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने जिस न्याला बैल (Nyala Bull) का शिकार करने की कोशिश कर रहा है, वह आकार में काफी बड़ा और मजबूत दिखाई दे रहा है। फिर भी तेंदुआ उस पर इतना हावी है कि वह उस न्याला बैल (Nyala Bull) की गर्दन दबोचकर उसे जमीन पर गिरा देता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। ऐसे में वह बैल पूरी तरह बेबस दिख रहा है और अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहा है लेकिन वह खुद को तेंदुए के चंगुल से नहीं छुड़ा पा रहा है।
पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ यह भिड़ंत
यह पूरी घटना जंगल में घूमने आए पर्यटकों की आंखों के सामने हुई, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। न्याला बैल (Nyala Bull) एक मजबूत अफ्रीकी एंटीलोप है और नर न्याला (Nyala) के शरीर पर लंबे सींग और गहरे रंग का फर होता है। जंगल में ऐसे जानवरों का सामना करना तेंदुए के लिए आसान नहीं होता। इसके बावजूद तेंदुआ अपने शिकार के करीब पहुंचता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। हमले के बाद वह उसे इतना बेबस कर देता है कि अब उसके पास कोई चारा नहीं बचता। आखिरकार वह तेंदुए का निवाला बन ही जाता है। वीडियो में शिकारी और शिकार के बीच की यह भिड़ंत बेहद रोमांचक नजर आती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
