दुनिया की सारी मां एक जैसी होती हैं, मादा तेंदुआ और उसके बच्चों का वीडियो देख आप भी कहेंगे यह बात

वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मादा तेंदुए के बच्चे उसे कैसे तंग कर रहे हैं और उसके शरीर पर उछल-कूद कर रहे हैं।

जंगली दुनिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ जंगल की सच्ची और कड़वी सच्चाई को दिखाते हैं तो कुछ उन खुशनुमा पलों को दिखाते हैं जिन्हें देख हम प्रकृति की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा तेंदुआ और उसके नन्हें-नन्हें बच्चों की शरारत देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होठों पर अपने-आप ही मुस्कान की एक लाली छा गई।

Leopard and her cubs

मां के साथ खेलते-कूदते दिखे तेंदुए के बच्चे (X/@gunsnrosesgirl3)

मादा तेंदुए को परेशान करते दिखे बच्चे

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक मादा तेंदुआ शांत होकर एक जगह बैठी हुई है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे उसके आस-पास खेल रहे हैं। बच्चे बहुत ही शरारती किस्म के लग रहे हैं। वे अपनी मां के चारों तरफ उछलते हुए धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। मां शांत मन से बैठी हुई है और बच्चे उसके शरीर पर चढ़कर खेलते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed