गजबः '75 नहीं 90 प्रतिशत मार्क्स चाहिए तभी कमरा मिलेगा...' मकान मालिक ने रखी ऐसी अजीब शर्त, रो पड़ा लड़का..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 01:22 PM IST

बैंगलोर में कमरा लेने गए एक छात्र ऐसी अजीब शर्त रखी गई, जिससे वह रो पड़ा। दरअसल, उससे डॉक्यूमेंट में 12वीं के मार्कशीट भी मांग गए थे, जिसमें उसके 75% अंक थे। इस पर मकान मालिक ने यह कहकर कमरा देने से मना कर दिया कि 90% अंक रहेंगे, तभी कमरा मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकान मालिक ने कमरा देने से मना किया
  • 90% अंक होने की रखी अजीब शर्त
  • वायरल हो रहा ब्रोकर का चैट

Landlord Refused to Give The Room Due to Strang Condition: सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में एक चैट काफी वायरल (Viral Post) हो रहा है, जो एक ब्रोकर और एक लड़के का है, जिसमें कमरा देने की बात चल रही है। लेकिन कुछ अजीब शर्तों के कारण लैंडलॉर्ड लड़के को कमरा देने से मना कर देता है। ये पूरी घटना बैंगलोर की है। ऐसे में ये चैट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Landlord refused to give room

मार्क्स कम आने पर कमरा ना देने वाला चैट वायरल (Image Credit : @kadaipaneeeer/Twitter)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे इस चैट में एक ब्रोकर और लड़के के बीच कमरे दिलाने को लेकर बातचीत हो रही है, जिसमें लड़के से उसे डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं। इसमें 12वीं का मार्कशीट भी शामिल है। लेकिन 12वीं में उसके 90% ना आने के चलते उसे कमरा देने से मना कर दिया जाता है। ऐसे में लड़का काफी मायूस हो जाता है, ये पूरा चैट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed