VIDEO: इन बच्चों ने लाइफ की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ले रखी है, मोबाइल स्क्रीन छोड़ वादियों में कुत्तों के साथ क्रिकेट खेलते आए नजर

मोबाइल स्क्रीन छोड़कर खूबसूरत वादियों में कुत्तों के साथ क्रिकेट खेलते बच्चों का दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आज के समय में ज्यादातर बच्चे अपना खाली समय मोबाइल, वीडियो गेम और सोशल मीडिया पर बिताते हैं। पार्क और मैदान पहले की तरह बच्चों से भरे हुए कम ही नजर आते हैं। ऐसे दौर में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि यही तो असली बचपन है।

kids playing cricket with dogs in mountains viral video

कुत्तों के साथ क्रिकेट खेलते बच्चे (Instagram/@iamakshkumar)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वादियों में कुत्तों संग क्रिकेट खेलते दिखे बच्चे

वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ छोटे बच्चे खूबसूरत पहाड़ों और हरियाली से घिरी वादियों के बीच क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके साथ कुछ पालतू कुत्ते भी खेल का पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कभी कुत्ते गेंद के पीछे दौड़ते हैं तो कभी बच्चों के साथ इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। पूरे माहौल में खुशी, मस्ती और बचपना दिखाई देता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे बच्चों को किसी महंगे खिलौने या मोबाइल की जरूरत ही नहीं है। उनके लिए खुला मैदान, ताजी हवा, दोस्त और कुत्तों का साथ ही सबसे बड़ी खुशी है। इसी वजह से इस वीडियो को लोग "लाइफ की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन" वाला पल बता रहे हैं।

End of Feed