कहते हैं कि बच्चों के जीवन के सबसे पहले दोस्त उनके दादा-दादी ही होते हैं। बचपन में दादा-दादी के साथ की हुई मस्ती हमें जीवन भर याद रहती है। बच्चों के दादा-दादी एक दोस्त होने के साथ-साथ उनके लिए उनके पहले टीचर भी होते हैं, जो खेल-खेल में बच्चों को काफी कुछ सीखा देते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक दादाजी और उनकी पोती का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं।
दादा-पोती का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_trending)
ये भी पढ़ें:
दादाजी के जाने से दुखी थी मासूम पोती
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि दादा और उनकी छोटी पोती के बीच दिल को छू लेने वाली बातचीत चल रही है। जिसे सुनकर आपका भी दिल भर आएगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पोती अपने दादाजी के घर से जाने की बात सुनकर उदास है और वह बड़ी ही मासूमियत भरे अंदाज में बोलती है कि, “कल मेरे बाबा चले जाएंगे। मुझे बहुत रोना आ रहा है।” दूसरी तरफ दादाजी भी बहुत दुखी मन से कैमरे की तरफ देखते हुए यह बोलते हैं कि मैं कल चला जाऊंगा और तुमको यहां पर छोड़ जाऊंगा। इस पर उनकी पोती बोलती है कि मुझे आपकी बहुत याद आएगी। यह सुनकर दादाजी भी बोलते हैं कि मुझे भी तुम्हारी बहुत याद आएगी। फिर पोती अपने प्यार को बड़ा बताते हुए कहती है कि मुझे आपसे भी ज्यादा आपकी याद आएगी। दादाजी भी उसकी बातें दोहराते हुए बोलते हैं कि मुझे भी तुमसे ज्यादा याद आएगी। फिर वह मासूम बच्ची बोलती है कि मुझे दादी मां की भी याद आएगी। फिर दादाजी बोलते हैं "ओके! चलो बाए।"
वीडियो देख लोगों को आई अपने दादा-दादी की याद
वायरल वीडियो (Viral Video) में यह साफतौर पर देखा जा सकता है कि इस बातचीत के दौरान दादाजी और पोती दोनों की आंखें नम हो गई हैं। दोनों एक दूसरे से अपने प्यार को जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिस (Miss) करने की बात कर रहे हैं। दादाजी और पोती की यह बातचीत सिर्फ कुछ ही देर की, लेकिन इसमें उन दोनों की रिश्तों की गहराई साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे देखकर भावुक हो गए। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि उन्हें अपने दादा-दादी की याद आ गई। कुछ ने कहा कि हमें अपने बड़ों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए, क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
