ना बिजली का बिल, ना महंगी मशीन! देसी इंजिनयर ने साइकिल से बनाई धांसू 'जुगाड़ू वाशिंग मशीन', देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर 'देशी जुगाड़' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बिजली और महंगी वाशिंग मशीन का अनोखा विकल्प ढूंढ निकाला है। उसने एक पुरानी साइकिल और प्लास्टिक के टब का इस्तेमाल करके घर पर ही 'मैनुअल वाशिंग मशीन' तैयार कर दी।

Viral Video: भारत में जब बात 'जुगाड़' (Jugaad Video) की आती है, तो यहां के लोगों का दिमाग बड़ों-बड़ों को मात दे देता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो न सिर्फ हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि लोगों की क्रिएटिविटी का लोहा मानने पर भी मजबूर कर देते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक बंदे ने साइकिल के पेडल से कपड़े धोने का गजब तरीका ढूंढ निकाला है। इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed