VIDEO: खेती के साथ-साथ बिखेरता है फैशन का जलवा, ‘ऑरा फार्मर’ बनकर सोशल मीडिया पर छाया झारखंड का यह किसान

झारखंड के किसान निशांत केरकेट्टा का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। खेत में खेती और फिर स्टाइलिश फैशन लुक वाली उनकी रील को 1.13 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास महंगा कैमरा, बड़ा स्टूडियो या कोई शानदार लोकेशन हो। अगर आपके अंदर टैलेंट और कुछ अलग करने का जुनून है, तो गांव की गलियां और खेत भी आपकी पहचान बन सकते हैं। झारखंड के एक युवा किसान ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। खेतों में नंगे पैर काम करने वाला यह युवक जब स्टाइलिश कपड़े पहनकर कैमरे के सामने आता है, तो लोग उसके अंदाज के दीवाने हो जाते हैं।

jharkhand farmer nishant kerketta viral video fashion reel

झारखंड के निशांत का स्वैग देख फैन हुए लोग (Instagram/@nishant_kerketta_1)

खेती के साथ फैशन का जलवा

हम बात कर रहे हैं झारखंड के सिमडेगा जिले के अघर्मा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय निशांत केरकेट्टा (Nishant Kerketta) की। सोशल मीडिया पर निशांत की फैशन रील्स खूब पसंद की जा रही हैं। उनकी एक रील को 1.13 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिलने की जानकारी सामने आई है। अब लोग उन्हें प्यार से 'ऑरा फार्मर' कह रहे हैं।

End of Feed