VIDEO: इराक में सांस लेना हुआ मुश्किल, चली ऐसी खतरनाक आंधी कि लोगों को जाना पड़ा अस्पताल

इराक के नजफ में आए एक जबरदस्त धूल भरे तूफान की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी इस वक्त सामने आया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें धूल भरी आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह वीडियो इराक के नजफ शहर का है। जहां तेज धूल भरी आंधी लगातार चल रही है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चल रही तेज धूल भरी आंधी को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। रिकॉर्ड हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरे इलाके में किस तरह तेज आंधी-तूफान आया हुआ है।

dust storm Viral Video

धूल भरे तूफान का वीडियो आया सामने (Times Now Navbharat)

लोगों को हुई सांस लेने में दिक्कत

इस आंधी की वजह से वहां के लोगों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस तेज धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को सांस लेने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और 365 से अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है। इतने लोगों के अस्पताल आने की वजह से वहां का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

End of Feed