सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसा कंटेंट आ जाता है, जो न सिर्फ वायरल होता है, बल्कि लोगों की आंखें फाड़ देता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ईरानी मेकअप आर्टिस्ट ने अपना ऐसा मेकअप किया कि वह बॉलीवुड की सुपरस्टार काजोल की तरह दिखने लगी। कमाल का यह ट्रांसफॉर्मेशन करने वाली इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम नसीम ईरानी है। जिन्होंने इतना जबरदस्त मेकअप किया कि उन्हें देखने वाले हैरान रह गए। पहले तो लोगों ने यह सोचा कि ये शायद AI का कमाल है, लेकिन हकीकत में ये AI नहीं बल्कि यह उनकी शुद्ध मेकअप स्किल्स का कमाल है।
ईरानी मेकअप आर्टिस्ट नसीम (Instagram/@ncamua)
मेकअप कर ईरानी महिला बन गई काजोल
ईरानी मेकअप आर्टिस्ट नसीम ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 14 सितंबर 2025 को शेयर किया था। वीडियो में उनका मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का हिट सॉन्ग 'ये लड़का है अल्लाह' बज रहा है। वीडियो की शुरुआत में नसीम के बिल्कुल नैचुरल लुक में मजर आ रही हैं। फिर धीरे-धीरे वे फाउंडेशन, कंटूरिंग, आई मेकअप और बोल्ड ब्रोज के साथ अपने मेकअप ब्रश का जादू दिखाती हैं और एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन कर के दिखाती हैं। खासतौर पर काजोल की सिग्नेचर एक्सप्रेसिव आंखें और चेहरे के वो कर्व्स जिसे उन्होंने इतना परफेक्ट रिक्रिएट किया है कि अंत तक लगता है जैसे खुद काजोल ही स्क्रीन पर हैं।
3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा यह वीडियो
नसीम ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आज @kajol बनने की कोशिश की... क्या मैं सफल रही या अभ्यास जारी रखूं? क्या आप जानते हैं ये सॉन्ग किस फिल्म का है?" यह सवाल फैंस को कमेंट बॉक्स तक लाने के लिए काफी था। वीडियो अपलोड होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। अब तक इस वीडियो को 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 1.1 मिलियन लाइक्स और हजारों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं।
वीडियो पर Nykaa ने भी किया कमेंट
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अब तो आप काजोल से ज्यादा काजोल लगने लगीं, ये तो कमाल हो गया!" दूसरे ने कहा, "क्या ये AI है? अगर नहीं तो तुम्हारी टैलेंट कमाल की है।" तीसरे ने लिखा, "AI से भी बेहतर!" यहां तक कि ब्रांड्स जैसे Nykaa ने भी कमेंट किया, "काजोल को भेजो, आपकी इन स्किल्स को सलाम!" कई लोग तो कह रहे हैं कि ये ट्रांसफॉर्मेशन जादू जैसा लगता है, और कुछ ने तो मजाक में कहा कि पहले के जमाने में इसे ब्लैक मैजिक कहते थे।
