भारत में पानी पर तैरती भगवान विष्णु की इकलौती मूर्ति, इस अद्भुत कारीगरी का Video खूब हो रहा वायरल

भारतीय वास्तुकला पूरी दुनिया में अपनी अद्भुत कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिल जाएंगी। हाल में वास्तुकला की एक बेहतरीन कलाकृति का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

वास्तुकला के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं। ताजमहल से लेकर एलोरा का कैलाश मंदिर पूरी दुनिया को अपनी अद्भुत वास्तुकला से हैरान कर देती है। इसके अलावा ऐसे कई ऐतिहासिक इमारतें, किले और मंदिर हैं जो अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अद्भुत कारीगरी का वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लोग इस वास्तुकला पर अपनी हैरानी भी जता रहे हैं।

Video of India's only floating Vishnu idol in swarnagiri temple

पानी पर तैरती भगवान विष्णु की मूर्ति (Instagram/@Timesnow_Trending)

ये भी पढ़ें:

पानी पर तैरती देश की इकलौती मूर्ति

यह वायरल वीडियो (Viral Video) भगवान विष्णु की मूर्ति की है। जो भारत की इकलौती ऐसी मूर्ति है, जो पानी पर तैरती है। इस मूर्ति को जब आप देखेंगे तो आप पाएंगे कि भगवान विष्णु अपने शेषनाग पर लेटे हुए आराम कर रहे हैं। यह मूर्ति करीब 12 फीट ऊंची है और इसे काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है। इस मूर्ति की जो सबसे खास बात है वह ये है कि यह मूर्ति इतनी भारी होने के बावजूद भी डूबने के बजाय पानी पर तैरते रहती है। इस मूर्ति की कारीगरी एक अद्भुत इंजीनियरिंग का जीता-जागता उदाहरण है।

End of Feed