Viral Video: दूल्हे की शक्ल देख रोने लगी दुल्हन, पापा की पसंद पर खूब बहाए आंसू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन के घर वालों ने उसकी शादी बिना उसकी मर्जी के कर दी। जिस पर दुल्हन शादी जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिन पर भी आंसू बहाते दिख रही है।

हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार के इंतजार में रहती है। अगर नियती ने उसकी किस्मत में राजकुमार लिखा होता है तो मिल भी जाता है। कुछ लड़कियां अपने सपने के राजकुमार को पाने के लिए खुद से फैसला ले लेती हैं और अपनी मर्जी से शादी करती हैं। मगर अफसोस कि भारत के अधिकांश परिवारों में आज भी माता-पिता की मर्जी से ही शादी होती है। ऐसे में एक लड़की के पिता ने उसके लिए जो दूल्हा खोजा, उसे देख वह शादी के स्टेज पर ही रोने लगी। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed