कई लोगों को विदेश घूमने का बड़ा शौक होता है। उन्हें जैसे ही मौका मिलता है वे विदेश घूमने निकल पड़ते हैं। विदेश में वहां के फेमस जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ कई यादगार पलों को वे महसूस कर लौटते हैं। मगर कभी-कभी विदेश में की गई आपकी एक छोटी सी गलती आपकी सारे यादगार पलों से भी महंगा पड़ सकता है। होता ये है कि कई बार लोग विदेशी धरती पर वहां के नियमों से अनजान होते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उन पर भारी-भरकम जुर्माना लग जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ एक भारतीय महिला पर्यटक के साथ, जिसकी स्टोरी (Viral Story) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सांकेतिक तस्वीर (Image Credit- iStock)
स्विट्ज़रलैंड से आया भारी-भरकम चालान
महिला ने अपने एक्स अकाउंट @Poan__Sapdi से इस स्टोरी को पोस्ट किया है। जहां उन्होंने बताया कि वह कुछ समय पहले स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) घूमने गई थीं। जब उनकी ट्रिप खत्म हुए तो वे वापस भारत लौट आईं और वे फिर से अपने लाइफ में व्यस्त हो गईं लेकिन करीब एक साल बाद इस ट्रिप को लेकर उन्हें ऐसा झटका लगा। जिसकी कल्पना उन्होंने की भी नहीं थी। दरअसल, 1 साल बाद महिला के घर पर एक चालान आया, जिसमें डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया था। यह चालान भारत का नहीं बल्कि स्विट्ज़रलैंड का था। महिला ने बताया कि स्विट्जरलैंड में ट्रिप के दौरान उनसे किसी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन हो गया था। ऐसे में इतनी बड़ी रकम देखकर महिला हैरान रह गई।
ये भी पढ़ें:
महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स से इस मसले पर मांगी सलाह
महिला ने अपने इस पोस्ट के जरिए लोगों से यह सलाह मांगी है कि स्विट्ज़रलैंड में लगे इस फाइन को कैसे कम या माफ करवाया जा सकता है। उन्होंने इस चालान के साथ एक सवाल भी उठाया और कहा कि उन्हें यह चालान काफी देर से मिला है और ऐसे में वह चाहती हैं कि उनका लेट फीस माफ कर दिया जाए।
लोगों ने महिला को दी यह सलाह
महिला के इस पोस्ट पर तमाम लोगों के जवाब भी आए हैं, जहां कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यूरोप के देशों में ट्रैफिक नियम बहुत सख्त होते हैं। कुछ लोगों ने महिला को यह भी बताया कि वहां की जुर्माना राशि भी काफी ज्यादा होती है। खासकर स्पीड कैमरों के जरिए नियम तोड़ने वालों को बाद में भी चालान भेज दिया जाता है। जबकि कई लोगों ने महिला को सलाह देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में फाइन को नजरअंदाज करना सही नहीं है। इससे फाइन पर लगने वाला इंटरेस्ट काफी बढ़ जाता है और भविष्य में उन्हें वीजा या फिर यात्रा में परेशानी भी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
