Viral Video: विदेश में देसी अंदाज! न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरी भारतीय बारात, गूंजी ढोल-नगाड़ों की आवाज

भारतीय शादियां अपने रंग, संगीत और खुशी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस बार यह खुशी भारत से हजारों किलोमीटर दूर न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर देखने को मिली।

भारत और भारतीयों के लिए शादी का सीजन चल रहा है। इस शादी वाले सीजन में आए दिन कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। अब शादी भारत में हो या कहीं और, भारतीयों की रस्में, रीति-रिवाज, परंपरा और का देसी अंदाज हर जगह आपको देखने को मिल जाएगा। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा न्यूयॉर्क के Fifth Avenue स्ट्रीट पर देखने को मिली। जहां दुनिया की सबसे व्यस्त और मशहूर सड़कों में से एक, इस सड़क पर भारतीय बारात निकाली गई। बारात के निकलने से पूरा इलाका जश्न के माहौल में बदल गया। फिलहाल इस भारतीय बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed