वायरल न्यूज़

Video: अजगर ने इतने खूंखार तरीके से जकड़ा अपना शिकार, चाहकर भी छुड़ा नहीं पाए लोग, खौफनाक वीडियो आया सामने

Python Attack Video: इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक जानवर किसी अजगर के चंगुल में फंस गया है। अजगर ने इस जानवर को इतनी जोर से जकड़ा हुआ है, जिसे देखकर ही लोगों की हालत खराब हो गई है।

Image

अजगर ने किया शिकार (फोटो साभार- एक्स/@BhaiWriter3750)

Python Attack Video: अजगर भले ही जहरीला नहीं होता है, लेकिन फिर भी धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। अपने शिकार को अजगर काटता नहीं है, बल्कि दबोचकर मार देता है। अजगर अपने शिकार को इतनी जोर से जकड़ता है, जिसे छुड़ाते-छुड़ाते उसका शिकार मौत की नींद में चला जाता है। कई बार तो अजगर अपने शिकार को जिंदा ही निगल जाता है। इसके बाद शिकार उस अजगर की पेट में ही दम तोड़ देता है।

रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक जानवर किसी अजगर के चंगुल में फंस गया है। अजगर ने इस जानवर को इतनी जोर से जकड़ा हुआ है, जिसे देखकर ही लोगों की हालत खराब हो गई है। इस वीडियो को देखने वालों की रूह कांप गई है। आप देख पाएंगे कि वीडियो में एक बड़ा सा अजगर अपने शिकार को अपने शरीर में लपेटा हुआ है। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर के आस-पास काफी लोग मौजूद होते हैं। इस दौरान लोग उस जानवर को अजगर से छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अजगर किसी भी कीमत में शिकार को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है। यहां तक कि लोग पानी डालकर अजगर को ढीला करने की भी कोशिश कर रहे हैं। एक पुलिसकर्मी डंडे की सहायता से जानवर को बचाने की कोशिश करता है। इसके बाद भी अजगर अपनी पकड़ ढीली नहीं करता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @BhaiWriter3750 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article