Sabudana Making Video: व्रत में आपने साबूदाना की खिचड़ी जरूर खाई होगी। सेहत के लिए भी साबूदाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि साबूदान किस चीज से बनता है और फैक्ट्री में इसे कैसे बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर साबूदाना मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखखर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक तरफ आप साबूदाना बनता देख पाएंगे, इसके अलावा आप यह भी पता लगा पाएंगे कि साबूदाना किस चीज से बनता है।
साबूदाना मेकिंग वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे नाकाम मच्छर का Video हुआ वायरल, हरकत देखकर लोग बोले- पूरे मच्छर समाज को शर्मिंदा कर दिया
साबूदाना बनाने का पूरा प्रॉसेस
अगर आपको नहीं मालूम तो हम बता दें कि साबूदाना को सुपर फूड माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हमारे देश में व्रतों में खास तौर पर लोग साबूदाना ही खाते हैं। आज हम आपको दिखाएंगे कि व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना आखिर बनता कैसे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेप दर स्टेप साबूदाना बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है। सबसे पहले देखें यह वीडियो-
सबसे पहले 'सागो' नाम के एक पौधे के तने को काटकर उसके जड़ को निकाला जाता है। इसके बाद इन जड़ों को ट्रक में लादकर एक फैक्ट्री में लाया जाता है। फिर जड़ों की साफ-सफाई के बाद इसका पेस्ट बनाया जाता है। इसी पेस्ट को छोटे दानों में तब्दील कर दिया जाता है। वीडियो को sks_fact28 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
