Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया कि इसमें पत्नी अपने पति के साथ बुरी तरह मारपीट कर रही है। इतना ही नहीं वो कथित तौर पर पति को धमकी देते हुए नीला ड्रम और सीमेंट लाकर उसकी जान लेने धमकी तक देती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। यह घटना उस समय सामने आई जब घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)
डरकर भागा पति
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी से डरकर भाग रहा है। इधर पत्नी वाइपर लेकर उसका पीछा कर रही है। जानकारी के अनुसार पति ने अपनी पत्नी गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे नीले ड्रम और सीमेंट की बोरियों की ओर इशारा करते हुए धमकी दी कि वह उसका हाल मेरठ के सौरभ जैसा कर देगी।
मालूम हो मेरठ में हाल ही में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था। जिसमें एक पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। इस घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था।
एक्स पर देखें वीडियो
मामले में पीड़ित पित ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। मालूम हो घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
