Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों के सामने लगातार चुनौती भी बढ़ती जा रही है। कम पैसों में किस तरह अपना खर्च चलाएं ये सबसे बड़ी समस्या है। खासकर, मेट्रो शहर में तो यह सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में गुरुग्राम (Gurugram ) की एक लड़की ने कुछ ऐसी सच्चाई बताई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुग्राम की कंगना राय ने बताया है कि कैसे 27 हजार रुपए के इनकम से पूरे महीने का खर्च चलाती है।
गुरुग्राम लड़की ने सबको चौंकाया (तस्वीर साभार- @journalsbykangana)
ये भी पढ़ें - रोडसाइड पर मुफ्त में बच्चों को पढ़ाने वाली लड़की को बुजुर्ग अंकल का छोटा सा इनाम, दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल
आज कल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बड़े-बड़े शहरों में हजारों रुपए केवल किराया और रोजमर्रा खे खर्चों में निकल जाता है। लेकिन, कंगना राय ने अपने बजट से सबको चौंका दिया है। कंगना ने बताया कि उसके महीने का इनकम 27 हजार रुपए है। जिसमें वो किराया, खाना, ट्रैवल और अन्य जरूरी खर्चों को किस तरह संभालती है। कंगना ने बताया कि जिस कमरे में वो रहती है उसका किराया 13 हजार रुपए है। बिजली का बिल 13 सौ रुपए तक आते हैं। इसके अलावा ट्रैवल में उसके 3500 रुपए खर्च आते हैं। देखें वीडियो...
बजट ने सबको चौंकाया
जिस तरह कंगना ने अपने खर्च बताए उसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। कई लोगों तो इस बजट पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'journalsbykangana'खुद अपने अकाउंट से शेयर किए हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस बजट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को इस सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो इस बजट पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
