VIDEO: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी राजस्थान के धौलपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, यहां एक सरकारी बाबू प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा भी चला। इसके बाद किसी तरह सरकारी बाबू को नीचे उतारा गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
मोबाइल टावर पर चढ़े सरकारी बाबू
जानकारी के मुताबिक, बसेड़ी कस्बे में सोमवार को 33 वर्षीय एक सरकारी बाबू जिनका नाम राजकुमार है, अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड गए। जब बात नहीं बनी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गए और जमकर तांडव मचाया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया और देखते ही देखते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया गया। सूचना मिलते ही अधिकारी लोग मौके पर पहुंच गए। सरकारी बाबू को नीच उतारने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह जिद पर अड़ा था कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए। प्रशासन ने युवक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया। करीब चार घंटे तक युवक को समझाया गया और किसी तरह नीचे उतारा गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। देखें वीडियो...
घटना से इलाके में हड़कंप
बताया जाता है कि नदबई भरतपुर निवासी राजकुमार बसेड़ी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसरई में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। वहीं, प्रशासन के अधिकारी युवक को नजदीकी कार्यालय में ले गए। जहां युवक की मां अपने बेटे से गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। इतना ही नहीं इस घटना के बाद बाड़ी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसरई में कार्यरत कनिष्ठ सहायक राजकुमार को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
