VIDEO: लड़की के टैलेंट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, सुरीली आवाज में गाकर मोह लिया लोगों का मन

'तेरा मेरा रिश्ता' गाने पर एक लड़की ने अपने शानदार एक्सप्रेशन और अनोखे टैलेंट से सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

आज के दौर में सोशल मीडिया टैलेंटेड लोगों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां कई ऐसे लोग अपनी कला दिखाकर रातों-रात लोकप्रिय हो जाते हैं। इस लड़की का वीडियो भी यही साबित करता है कि अगर आपके अंदर हुनर है, तो उसे दुनिया तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ अपने शानदार टैलेंट से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक लड़की का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की ने अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

Tera Mera Rishta Girl Talent Viral Video

लड़की ने अपनी सुरीली आवाज में गाया गाना (Instagram/@koala.3888079)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

'तेरा मेरा रिश्ता' गाने पर लड़की ने दिखाया गजब का टैलेंट

वायरल वीडियो (Viral Video) में लड़की बॉलीवुड का मशहूर गाना 'तेरा मेरा रिश्ता' अपनी सुरीली आवाज में गाते हुए दिख रही है। गाने के हर बोल के साथ उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स इतने शानदार हैं कि देखने वाले लोग कुछ पल के लिए वीडियो से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। लड़की की शानदार आवाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का है। जिसे मुस्तफा जाहिद ने गाया है। इस गाने को वायरल गर्ल ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।

End of Feed