‘दीदी’ सुनते ही भड़क गई लड़की, कार के सामने नारियल लेकर जमकर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक लड़की ने केवल 'दीदी' कहे जाने पर इतना गुस्सा दिखाया कि सड़क पर वाहनों के सामने अड़ गई। हाथ में कच्चा नारियल थामे लड़की ने करीब 1 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया।

Viral Video: सोशल मीडिया और सड़कों पर रोज नए-नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के जबलपुर ( Jabalpur Video) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहा महज एक 'शब्द' के प्रयोग ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि पूरी सड़क पर 1 घंटे के लिए चक्का जाम हो गया। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed