Video: बीच सड़क पर धकधक गर्ल के गाने पर लड़की ने मचाया धमाल, डांस देख यूजर्स हुए कायल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 13, 2024, 09:41 AM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की माधुरी दीक्षित के गाने पर नाच रही है। ऐसे में उसका डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस
  • माधुरी दीक्षित के गाने पर मचाया धमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Dance On Madhuri Dixit Song: इंस्टाग्राम रील्स का एक ऐसा अड्डा है, जिसे जितना देखा जाए, उतना ही मजा आता है। इस पर डांस के कई सारे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जो कमाल के होते हैं। हाल ही में एक डांस का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। इसमें एक लड़की डांस करती नजर आ रही है, जिसके दमदार डांस के चलते लोगों को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Girl Dance On Madhuri Dixit Song

बीच सड़क पर लड़की ने किया धांसू डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क में ही लड़की डांस करने लग गई। इस दौरान उसने माधुरी दीक्षित के गाने पर कमाल का डांस किया है, जिसे देख आप भी कायल हो जाएंगे। लड़की का दमदार डांस का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, उसने आजा नचले नचले गाने पर जबरदस्त डांस किया है।

End of Feed