रोमांच के चक्कर में मौत से खेल! चलते झूले पर खड़ा हुआ शख्स, Video देख अटकी लोगों की सांसें

चलते हुए बड़े से झूले पर खड़े होकर शख्स खतरनाक स्टंट दिखा रहा था। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और डर भी जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलते हुए Giant Wheel यानी बड़े झूले पर खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान वह झूला (Giant Wheel) लगातार घूमता हुआ दिखाई देता है।

man standing on a running giant wheel dangerous stunt viral video

घूमते हुए झूले पर खड़ा रहा शख्स (Instagram/@hasleyoriginals)

जान हथेली पर रखकर Giant Wheel पर खड़ा हुआ शख्स

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स काफी ऊंचाई पर खड़ा है और उसके आसपास किसी तरह की सुरक्षित जगह नजर नहीं आती। आप देख सकते हैं कि उस बड़े से झूले (Giant Wheel) पर खड़े रहना अपने आप में बेहद खतरनाक है। अगर ऐसे में जरा सा भी संतुलन बिगड़ता है, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो देखने वाले कई लोग इस हरकत को लेकर उस युवक को खरी-खोटी सुना भी रहे हैं।

End of Feed