वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरे के सामने अजगर ने शख्स पर किया ऐसा हमला, नजारा देखकर दिल दहल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगर के साथ खेल रहा था। लेकिन, सांप ने उस पर ऐसा हमला किया, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Image

सांप से पंगा लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @meme__x3)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार नजारे (Trending Video) देखने को मिलते होंगे। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकनी करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा। क्योंकि, कैमरे के सामने अजगर ने एक शख्स पर इस तरह हमला किया, जिसे देखकर कोई भी कांप जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जान बूझकर सांपों से भी पंगा ले लेते हैं। कई बार परिणाम इतना खतरनाक होता है कि लोग दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स विशालकाय अजगर को हाथ में लेकर मस्ती कर रहा है। लेकिन, अगले ही पल सांप इस तरह उसके चेहरे पर हमला करता है कि उसकी चीख निकल गई। दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

सांप से पंगा लेना पड़ा भारी

इस नजारे को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में जानलेवा है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'meme__x3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने लाइक किए हैं। कुछ लोग जहां खौफनाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इस तरह सांप के साथ कौन खेलता है? कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा तो पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article