Viral Video: सुपरमार्केट में सामान खरीद रहे थे लोग, अचानक घुसा 6 फीट का विशालकाय लिजार्ड, लोगों की निकल गई चीख

Viral Video: थाईलैंड के एक सुपरमार्केट का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यहां अचानक करीब 6 फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड स्टोर के अंदर पहुंच गई। विशाल जीव को देखकर ग्राहक और कर्मचारी सहम गए।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक हाहाकारी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कई अनोखे नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में थाईलैंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि यहां एक सुपरमार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को वहां अचानक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसकी उन्होंने शायद सपने में भी उम्मीद नहीं की होगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब 6 फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड (lizard Video) स्टोर के भीतर घूमती दिखाई देती है। विशाल छिपकली को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कई ग्राहक उससे दूरी बनाते नजर आए।

End of Feed