Viral Video:बीच सड़क गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की जमकर धुनाई, लत्तम-जुत्तम के बाद साथ बाइक पर बैठ हुई फरार

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 7, 2023, 01:53 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का-लड़की कैसे एक दूसरे से बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान दो और लड़कियां भी वहां खड़ी हैं, जो उनका झगड़ा खत्म कराने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनके बीच मारपीट होता देख वो पीछे हट जाती हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में देखने को मिल रहा है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे से खूब मारपीट करते हैं और फिर अंत में फिर लड़की आराम से बाइक पर लड़के के पीछे बैठ जाती है और दोनों वहां से पलभर में फरार हो जाते हैं।

Viral Video: कपल्स के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। कपल्स के बीच आमतौर पर लड़ाईयां घर के अंदर या फोन पर होती है। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट पर उतर जाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कपल की मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है।

couple fighting on roads

गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की जमकर धुनाई (Source:twitter)

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच हुई मारपीट

सोशल मीडिया पर इन दिनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का-लड़की कैसे एक दूसरे से बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान दो और लड़कियां भी वहां खड़ी हैं, जो उनका झगड़ा खत्म कराने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनके बीच मारपीट होता देख वो पीछे हट जाती हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में देखने को मिल रहा है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे से खूब मारपीट करते हैं और फिर अंत में फिर लड़की आराम से बाइक पर लड़के के पीछे बैठ जाती है और दोनों वहां से पलभर में फरार हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है और वीडियो में मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘इस लव स्टोरी में एक्शन है, ड्रामा है…। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर 2500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वहीं वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे लगा अलग-अलग जाएंगे, पर दोनों साथ में एक ही बाइक से चले गए।

End of Feed