Shocking Video: आज का दौर सोशल मीडिया का है। जो भी लोग सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, वे उन्हें इसका ऐसा चस्का लगा हुआ है कि या तो वे सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करते दिखते हैं या फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने का जनून उनके सिर पर ऐसे सवार है जैसे कोई भूत। हाल में एक ऐसी ही महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां महिला पर वायरल होने की ऐसी सनक चढ़ी कि वह अपने सिर पर चूल्हा रखकर रोटी पकाते हुए नजर आई।
सिर पर चूल्हा रखकर रोटी बनाती दिखी महिला (Instagram/@rabinadevi55)
ये भी पढ़ें:
महिला ने सिर पर रखा जलता हुआ चूल्हा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने आंगन में बैठी पंहसुल पर पुआल काट रही है और उसके सिर पर एक जलता हुआ चूल्हा रखा हुआ है। उस चूल्हे पर एक तवा रखा हुआ है और तवे पर एक लड़की रोटी सेंक रही है। महिला को इस बात की बिल्कुल भी फिक्र नहीं है कि अगर चूल्हा जरा सा भी इधर-उधर सरक गया तो बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। महिला बुरी तरह से जल भी सकती है। मगर वह अपने धुन में मस्त है और गीत गाते हुए खाना पका रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rabinadevi55 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह अकाउंट वीडियो में दिख रही महिला का ही है। जहां महिला अपने अकाउंट पर इसी तरह के कई और भी क्रिंज वीडियो (Cringe Video) अपलोड की हुई है। इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां कई लोगों ने महिला के इस कंटेंट का खूब मजाक उड़ाया है और कई अन्य लोगों ने इसे वायरल होने का एक शॉर्टकट तरीका बताया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
