बहुत भारी नुकसान हो गया गुरू! रील बनाने के लिए चमगादड़ बन मेट्रो के रूफ पोल से लटका शख्स, अगले ही पल भरभरा कर गिर गई छत

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग ऐसे कर्म कर रहे हैं जिसका अंजाम बहुत ही बुरा होता है, फिर भी लोग कहां मानने वाले। ऐसे ही एक रील बनाने वाले शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसके रील बनाने के जुनून की वजह से लेने के देने पड़ गए।

सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों पर रील बनाने का ऐसा खुमार चढ़ा हुआ है कि लोग हर कहीं, कैसे भी रील बनाने से नहीं चूक रहे। अगर रील बनाने में उनकी जान खतरे में भी आ जाए तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं। वे अपनी मस्ती में खोए रील बनाते रहते हैं। हाल में ऐसे ही एक रीलबाज का वीडियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स के रील बनाने के जुनून ने मेट्रो वालों का भारी-भरकम नुकसान करवा दिया।

Man Hanging From Metro Roof Pole

मेट्रो की छत से लटककर रील बना रहा था शख्स (X/@indianmeenukhan)

End of Feed