पधारो म्हारे देश! ऑस्ट्रेलियन झंडे से सजे ऑटो में विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान में की धमाकेदार एंट्री, देखें VIDEO

Viral Video: राजस्थान की सड़कों पर विदेशी पर्यटकों की अनोखी 'ऑटो सवारी' का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। ऑटो रिक्शा को राष्ट्रीय झंडों, सॉफ्ट टॉयज और ढेर सारे सूटकेस से सजाकर विदेशी सैलानी राजस्थान के सफर का लुत्फ उठा रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देश-विदेश से जुड़े यात्रा और एडवेंचर के मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। जबकि, कुछ वीडियो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। हाल ही में सामने आया एक वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। राजस्थान की खूबसूरत और सीधी-सपाट सड़कों पर विदेशी पर्यटकों का एक समूह भारत के सबसे प्रसिद्ध सवारी वाहन ऑटो रिक्शा में सफर करता हुआ नजर आया है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि विदेशी पर्यटकों ने इस ऑटो रिक्शा को साधारण नहीं छोड़ा, बल्कि इसे एक किसी एडवेंचरस रथ की तरह सजा दिया है।

End of Feed