Girl Caressing The Leopard: तेंदुआ एक खतरनाक व खूंखार जानवर माना जाता है। ऐसे में लोग उसके पास जाने से भी कतराते हैं। लेकिन एक लड़की ने तो कमाल ही कर दिखाया। लड़की सीधे तेंदुए के घर में ही पहुंच गई और वहां पर जाकर ऐसा कुछ किया, जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।
फ्लोरिडा गर्ल ने तेंदुए को किया दुलार (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फ्लोरिडा की रहने वाली लड़की ने कमाल कर दिया। वह तेंदुए को दुलार करती नजर आई। लोगों का कहना है कि ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। लेकिन फिर भी लड़की का ये कदम साहसिक है। इसके लिए लोगों ने दिल नहीं बल्कि जिगर होना चाहिए। फ्लोरिडा की रहने वाली इस लड़की का नाम Vanessa Castellanos Valencia है।
फ्लोरिडा गर्ल ने तेंदुए को किया दुलार
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा नजारा देखकर ही हवा टाइट हो गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि खूंखार जानवरों के साथ खेलना जान जोखिम में डालने के बराबर है। बता दें, इस वीडियो को '@vanessa.castellanos_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.91 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
