VIRAL VIDEO: देश के अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मगर कहीं-कहीं इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबे हुए आए। ऐसे सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए गए जिनमें पानी ही पानी भरा हुआ नजर आया। मगर कभी आपने किसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की जगह मछलियों को तैरते हुए देखा है। सुनकर यकीन नहीं करेंगे, मगर सोशल मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो वायरल है।
रेलवे ट्रैक पर तैरती हुई नजर आईं मछलियां। (Photo/X.com)
रेलवे ट्रैक पर नजर आईं मछलियां
हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच में बारिश का पानी भरा हुआ है। शुरुआत में वीडियो बहुत सामान्य नजर आता है, मगर जैसे ही कैमरा जूम हुआ हैरान करने वाला नजारा दिखाई। इसमें ट्रैक पर दो-चार नहीं बल्कि ढेरों मछलियां तैरती हुई नजर आती हैं। मानो वीडियो किसी फिश फार्मिंग का हो। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकती है। यात्री ट्रेन में चढ़ते हैं जबकि कुछ यात्री उतरकर जाते हैं। मगर ट्रेन की दूसरी तरफ खड़ी एक यात्री की पटरियों पर नजर पड़ी है।
एक्स पर देखिए वीडियो
उसे ट्रैक पर पानी में मछलियां तैरती हुई नजर आईं। ऐसा नजारा देख महिला चौंक गई। उसने तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और वीडियो शूट कर लिया। इसमें साफतौर पर देख सकते हैं कि कैसे मछलियां रेलवे ट्रैक पर पानी में घूम रही हैं। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @trainwalebhaiya नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
