VIDEO: सड़क बनी 'मछली मंडी', दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर, लगा लंबा जाम

Viral Video: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के वेव सिटी के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मछलियों से भरा एक DCM वाहन टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे के बाद पूरे एक्सप्रेसवे पर अनगिनत मछलियां बिखर गईं।

Viral Video: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक अजीबोगरीब और दर्दनाक हादसा देखने को मिला। गाजियाबाद में वेव सिटी (Wave City Video) के ठीक सामने मछलियों से भरा एक DCM (कैंटर) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे का नजारा किसी मछली मंडी जैसा दिखने लगा। हर तरफ मछलियां बिखरी हुई थी। वहीं, इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

End of Feed