पहले फटा, फिर बजा, इस अनोखे फॉल्ट को देख साउंड सिस्टम ठीक कर रहे मैकेनिक को लगा जोर का झटका

साउंड सिस्टम को ठीक कर रहे एक मैकेनिक को तब जोर का झटका लगा, जब उसे बनाते वक्त पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर एकदम अचानक से उस साउंड सिस्टम में गाना बजने लगा।

कई बार कुछ चीजें हमारी सोच के एकदम उलट हो जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक मैकेनिक को ऐसी घटना का सामना करना पड़ा, जिससे वह सोच और हैरानी में पड़ गया। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

साउंड सिस्टम की रिपेयरिंग करते हुए मैकेनिक

साउंड सिस्टम की रिपेयरिंग करते हुए मैकेनिक (Instagram/@themikeadda)

ये भी पढ़ें:

वीडियो में हुई कुछ हैरतअंगेज घटनाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैकेनिक अपनी दुकान में बैठकर एक खराब साउंड सिस्टम को बना रहा है। अचानक से उस साउंड सिस्टम से कुछ फटने जैसी आवाज आती है और वह शॉर्ट सर्किट हो जाता है। अभी यह इस शॉक से मैकेनिक हैरान ही था कि एक और अचंभित होने वाली घटना घटी और शॉर्ट सर्किट के तुरंत ही बाद उस साउंड सिस्टम में गाना बजना शुरू हो गया। थोड़ी देर के बाद गाना बजने के साथ ही साउंड सिस्टम शांत हो गया। फिर इसके आगे कोई और घटना घटे उससे पहले मैकेनिक ने तुरंत ही उस साउंड सिस्टम को बंद कर दिया। अचानक हुई इन अनोखी घटनाओं को देखकर मैकेनिक हैरान रह गया और वह किसी गहरी सोच में डूब गया। उसे यह बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि आखिर ये सब हुआ कैसे और भला क्यों हुआ?

End of Feed