FIFA फाइनल देखने के लिए ली छुट्टी, लेकिन बॉस ने ऐसे पकड़ ली शातिर चाल, पूरी प्लानिंग हुई फेल

FIFA विश्व कप फाइनल देखने के लिए कर्मचारी ने पहले से छुट्टी ली, लेकिन बॉस ने उसकी पूरी हिस्ट्री देखकर छुट्टी रद्द कर दी। Reddit पर वायरल हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

आजकल सोशल मीडिया पर ऑफिस से जुड़े कई मजेदार किस्से वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों Reddit पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक कर्मचारी ने FIFA World Cup फाइनल देखने के लिए पहले से छुट्टी की प्लानिंग कर ली थी लेकिन उसके बॉस ने आखिरी समय में उसकी छुट्टी रद्द कर दी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

FIFA World Cup Final Viral News

FIFA का जुनून पड़ा महंगा, बॉस ने छुट्टी रद्द कर कर्मचारी को ऑफिस बुला लिया (सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह रेडिट पोस्ट

Reddit पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, कर्मचारी फुटबॉल का बहुत बड़ा फैन था। पिछले कुछ समय से वह लगातार छुट्टियां ले रहा था और कई बार देर से ऑफिस भी पहुंच रहा था। शुरुआत में उसने अलग-अलग कारण बताए, लेकिन उसके मैनेजर को उस पर शक होने लगा। जब कर्मचारी से देर से आने की वजह पूछी गई तो उसने ट्रैफिक का बहाना बनाया। इसी दौरान एक दूसरे मैनेजर ने मजाक में कह दिया कि शायद वह देर रात तक FIFA मैच देखता है। बस, यहीं से पूरा मामला बदल गया।

End of Feed