Video: शख्स ने बेटे को दिखाई अपनी 30 साल पुरानी कॉमिक्स कलेक्शन, देखते ही खुशी से झूम उठा बच्चा

90 के दशक में पैदा हुए बच्चों के लिए कॉमिक की दुनिया ही उनके लिए सारी खुशियां थीं। गर्मियों की छुट्टी हो या कोई ट्रेन का लंबा सफर ये कॉमिक हमारे बचपन को हमेशा रमांचक और यादगार बनाने का काम करते थे। हाल में उस समय के एक शख्स ने अपना कॉमिक कलेक्शन अपने बेटे को दिखाया और उसे उसके बचपन को रोमांचक बनाने के लिए सौंप दिया।

मिलेनियल्स या फिर 90 के दशक में जन्में कई बच्चों के लिए कॉमिक बुक्स ही उनके लिए सबकुछ होती थीं। एक समय था जब बच्चे इन कॉमिक बुक्स को पढ़कर ही सुपरहीरो और अपनी रोमांच की रंगीन दुनिया में खोए रहते थे। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने एक बार फिर से उन्हीं यादों को ताजा कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बेटे को अपनी कॉमिक्स कलेक्शन दिखा रहा है। जिसे देखते ही बच्चा खुशी से झूम उठता है।

End of Feed