VIDEO: 'टफ्फू' के बिना सूना हुआ घर, बेजुबान की मौत पर रोया परिवार और पड़ोसी, इंसानों की तरह हुई तेरहवीं और हवन

Viral Video: मेरठ से इंसान और बेजुबान के बीच निस्वार्थ प्रेम की एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है। 12 सालों तक परिवार के सदस्य की तरह रहे देशी नस्ल के पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की मौत के बाद परिवार ने पूरे विधि-विधान से उसकी तेरहवीं का आयोजन किया।

Viral Video: इंसान और जानवरों के बीच के अनोखे प्रेम की मिसाल पेश करती एक बेहद भावुक खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपने 12 साल पुराने पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की मौत के बाद न केवल उसकी इंसान की तरह अंतिम विदाई दी, बल्कि पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से उसकी तेरहवीं का आयोजन भी किया। मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले और मेरठ के डीएन इंटर कॉलेज में माली के पद पर कार्यरत सुनील यादव पिछले 16 वर्षों से मेरठ में रह रहे हैं। करीब 12 साल पहले कॉलेज परिसर में एक देसी नस्ल की डॉगी ने बच्चे को जन्म दिया था। सुनील उस छोटे से पिल्ले को अपने घर ले आए। उनकी बेटी वर्षा ने उसका नाम 'टफ्फू' रखा, जिसके बाद वह केवल एक पालतू जानवर न रहकर परिवार का एक अभिन्न हिस्सा बन गया।

End of Feed