लेट आने पर सैलरी से काट लिए 11000 रुपए, महिला ने वीडियो शेयर कर सुनाया किस्सा तो लोगों ने निकाल दी उसकी ही गलती

हाल में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके ऑफिस में लेट आने पर उसकी सैलरी से 11 हजार रुपए काट लिए गए। इस पर महिला ने ऑफिस लेट पहुंचने के लिए अपनी ओर से सफाई भी दी है, मगर महिला की यह सफाई लोगों को महज एक बहाना लगा और कई लोगों ने उसके इस वीडियो पर उसे ही सुना दिया, जबकि कई लोगों ने महिला के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई।

हर ऑफिस की अलग-अलग पॉलिसी होती है। कहीं पर इन पॉलिसी को लेकर थोड़ी बहुत ऊपर-नीचे हो जाता है। मगर कुछ जगहों पर कंपनी की पॉलिसी से कोई समझौता नहीं होता। ऐसे में कंपनी की पॉलिसी की मार कई बार कर्मचारियों पर पड़ती है। इसकी ही भुक्त भोगी एक महिला कर्मचारी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां महिला का दावा है कि उसके ऑफिस वालों ने उसके लेट आने पर उसकी सैलरी से 11000 रुपए काट लिए।

Employees Rs 11000 salary cut over late arrivals woman shared the video

महिला ने वीडियो में बयां किया अपना दर्द (Instagram/@lifeofswa)

महिला की सैलरी से काट लिए गए 11 हजार रुपए

वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "फरवरी की मेरी सैलरी आई दोस्तों और ऑफिस वालों ने लेट आने के लिए मेरी सैलरी से 11 हजार रुपए काट लिए।" महिला ने आगे बताया कि ऑफिस में ज्वाइनिंग से पहले लेट आने को लेकर इस मुद्दे पर उसकी उनके साथ बातचीत हो चुकी थी और उनलोगों ने यह स्वीकार किया था कि उसके लेट आने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी ऑफिस वालों ने उसकी सैलरी से 11 हजार रुपए काट लिए हैं। जो कि कम नहीं होते।

End of Feed