वायरल न्यूज (Viral News): 21 जून यानी आज पूरी दुनिया विश्व योग दिवस (World Yoga Day) मना रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर योग से जुड़े तमाम वीडियो (Video) सामने आ रहे हैं। मगर हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला, वह देख लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल इस अनोखे और दिलचस्प वीडियो में इंसानों के साथ-साथ हाथियों को भी योग करते देखा जा सकता है।
इंसानों के साथ-साथ हाथियों ने किया योग (Times Now Navbharat)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
इंसानों के साथ-साथ हाथियों ने भी लिया हिस्सा
वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा नेशनल पार्क (Jaldapara National Park) का बताया जा रहा है। यहां विश्व योग दिवस के मौके पर एक खास आयोजन किया गया, जिसमें इंसानों के साथ-साथ हाथियों ने भी हिस्सा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग योग कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हाथी भी शांत अंदाज में उसी माहौल का हिस्सा बने हुए हैं। हाथी अपने महावत के निर्देश पर धीरे-धीरे अपना शरीर और कान हिला रहे हैं, जो देखने में काफी अनोखा लगता है।
वीडियो को लोग खूब कर रहे हैं पसंद
हाथियों का यह शांत व्यवहार लोगों का ध्यान खींच रहा है। आमतौर पर हाथियों को हम ताकतवर और भारी-भरकम जानवर के रूप में देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। जंगल के बीच योग करना अपने आप में ही खास है, लेकिन जब इसमें हाथी भी शामिल हो जाएं, तो यह और भी दिलचस्प बन जाता है। यही वजह है कि यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां कई लोग इस वीडियो को क्यूट और मन को शांत करने वाला बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
