सुपरहीरो को हमेशा हमलोगों इंसानों के रूप में ही देखा है, लेकिन कभी-कभी सुपरहीरो इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी होते हैं। जो अक्सर मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने का काम करते हैं। हाल में एक ऐसे ही सुपरहीरो का वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक की जान बचाने के लिए एक हाथी उफनती नदी में उतर जाता है और उसे सुरक्षित निकालकर बाहर ले आता है।
उफनती नदी में फंसा युवक (X/@Riyaghoshm)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मुसीबत में फंसा युवक, हाथी बना फरिश्ता
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Riyaghoshm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक उफनती नदी के बीच एक पत्थर के टीले पर फंसा हुआ है। पानी की धार इतनी तेज है कि अगर वह नदी में उतरता तो वह पानी के साथ ही बह सकता था। ऐसे में उसकी मदद के लिए एक हाथी नदी में उतरता है और वह नदी की धार को चीरते हुए उस युवक तक पहुंचता है, जिसके बाद वह युवक उस हाथी के शरीर पर चढ़ जाता है और उस पर सवार होकर नदी पार कर लेता है।
सच्चा हीरो हमेशा इंसान नहीं होता!
सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों के ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें उनकी समझदारी और संवेदनशीलता देखने को मिलती है। लेकिन किसी इंसान की मुश्किल घड़ी में इस तरह मदद करते हुए हाथी को देखना लोगों के लिए काफी भावुक होने वाला पल था। इस वीडियो के कैप्शन में भी यह बात लिखी गई है कि असली हीरो हमेशा दो पैरों पर चलने वाले इंसान ही नहीं होते। कभी-कभी चार पैरों वाला कोई जानवर भी ऐसा काम कर जाता है, जिसे देखकर इंसान भी सीख लेता है। हालांकि, वीडियो की जगह और पूरी घटना की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है इसलिए इसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इस वीडियो को देख कई यूजर्स का कहना है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और वे जरूरत पड़ने पर इंसानों की मदद कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
