हाथी के एक धक्के में टूट गई पक्की दीवार, Video में गजराज का पावर देख उड़े लोगों के होश

एक हाथी में कितनी ताकत होती है, आप इस वीडियो को देखने के बाद इसका अंदाजा लगा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने सामने खड़ी दीवार को एक झटके में ही गिरा देता है।

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी की जबरदस्त ताकत देखने को मिली। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी ने अपनी एक वार से सामने खड़ी पक्की दीवार को तोड़ दी।

elephant breaking wall viral video

दीवार तोड़ता हाथी (X/@gharkekalesh)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

हाथी ने एक झटके में तोड़ दी दीवार

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक सड़क या गली के किनारे बनी ईंट और सीमेंट की बनी दीवार के करीब एक हाथी आता है और वह अपनी सूंड और शरीर का बल इस्तेमाल करते हुए सामने खड़ी दीवार को एक झटके में तोड़ देता है। दीवार के टूटते ही उसके बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर सड़क पर गिर जाते हैं और चारों तरफ धूल फैल जाती है।

End of Feed