Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। यहां राजनगर इलाके में एक ऑटो चालक हाथी को गुड़ खिला रहा था। सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अचानक हालात ऐसे बदले कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हाथी ने गुड़ खिलाने वाले ऐसा हमला किया, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
गजराज का रौद्र रूप (तस्वीर साभार- @AnathNagrik)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बीच सड़क ढोल पर बच्ची ने डांस से मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर सोशल मीडिया हो गया जबरा फैन
नजारा देख कांप गए लोग
इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हाथी को इलाके में लाने की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े नियमों का पालन हुआ था या नहीं। वहीं, वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इस दर्दनाक हादसे पर दुख जता रहे हैं, तो कई लोग जंगली या विशाल जानवरों के बेहद करीब जाने को लेकर सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।
