सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो फनी और मजेदार होते हैं। वहीं पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें चौंका देते हैं या फिर जिन्हें देखने के बाद हम खुद हैरान रह जाते हैं। इंटरनेट पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर हम देख सकते हैं कि हवा को चीरती हुई एक ट्रेन किसी स्टेशन से गुजर रही है। इसी बीच एक बुजुर्ग बहुत आराम से पटरी को पार करता हुआ दिखाई देता है।
15 सेकंड का यह वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। जहां पर एक बुजुर्ग पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर आने की कोशिश करता है। इसी बीच उधर से तेज गति से हवा को चीरती हुई एक ट्रेन आ रही है और हम वीडियो में देखते हैं कि इस बुजुर्ग को थोड़ा भी डर नहीं लग रहा है। वह बड़े आराम से पटरी को पार कर रहा है। अगर थोड़ा भी 1-2 सेकंड इधर-उधर होता तो चाचा की जान भी जा सकती थी। वीडियो में हम आगे देखते हैं कि चाचा फिर आराम से उठते हैं और आगे की तरफ चलने लगते हैं वहीं ट्रेन गोली की तरह प्लेटफॉर्म से पार हो जाती है।
इंटरनेट यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो @Anand_thunder नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'लगता हैं चाचा का यमराज के साथ उतना बैठना है।' इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "लगता तो यही है क्योंकि दादा जिस तरह से उपर चढ़ रहे हैं।
मानो उनका दोस्त कह रहा होगा की अभी मैं नही आऊंगा भाई तू आराम से अपना काम कर लेकिन इस तरह से पटरी पार करना बहुत गलत होता है। बहुत दूर तक देख लेना चाहिए तब जाकर पटरी पार करना चाहिए इस तरह अचानक नही करना चाहिए की गाड़ी आने वाली है और अप हीरो की तरह एंट्री मार रहे", दूसरे यूजर ने लिखा: "किस्मत थी चाचा की वरना आज तो", वहीं पर तीसरे ने लिखा: "ऐसे पटरी पार करना काफी खतरनाक साबित होता है लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते हैं", इस वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
