भारत को "अतिथि देवो भव" की संस्कृति वाला देश कहा जाता है। यहां मेहमान को भगवान का दर्जा दिया जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक डच (नीदरलैंड) की महिला, जो अकेले भारत घूम रही है, एक गांव में रुकती है। वहां रहने वाले एक परिवार ने उसे अपने घर बुलाया, खाना खिलाया और उसे भारतीय तरीके से हाथ से खाना खाना भी सिखाया।
भारत भ्रमण पर आई डच महिला भारतीय मेहमानवाजी से हुई खुश (X/@venom1s)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
गांव वालों ने विदेशी मेहमान को बना लिया अपना
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट X पर @venom1s नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोग भारतीयों की मेहमाननवाजी और बड़े दिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला भारत के अलग-अलग गांवों की यात्रा कर रही है। सफर के दौरान वह कई बार गांव के लोगों के घरों के पास अपना टेंट लगाती है। इस बार भी एक परिवार ने उसे अकेला देखकर अपने घर आने का निमंत्रण दिया। परिवार ने उसके लिए घर का बना सादा लेकिन स्वादिष्ट खाना परोसा। जब महिला को हाथ से खाना खाने में थोड़ी परेशानी हुई, तो परिवार के लोगों ने बड़े प्यार से उसे भारतीय अंदाज में खाना खाने का तरीका भी सिखाया। महिला के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वह इस अपनापन से बेहद खुश थी।
दिल से अमीर हैं भारतीय! डच ट्रैवलर के वीडियो ने बटोरी वाहवाही
भारत के गांवों में आज भी मेहमानों का स्वागत पूरे दिल से किया जाता है। यहां लोग अपनी हैसियत नहीं, बल्कि अपने दिल की दौलत से लोगों का सम्मान करते हैं। यही वजह है कि अक्सर विदेशी पर्यटक भारत की यात्रा के बाद यहां के लोगों की तारीफ करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Video) को देखकर हजारों लोग भावुक हो गए। कई यूजर्स ने लिखा कि यही भारत की असली पहचान है। कुछ लोगों ने कहा कि गांवों में आज भी इंसानियत और अपनापन जिंदा है। वहीं कई विदेशी यूजर्स ने भी भारतीय संस्कृति और लोगों की दरियादिली की तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
